ग्राम का आयोजन 23 से 25 मई तक: 27 अप्रेल से 15 दिवस के लिए चलेगा ग्राम रथ अभियान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राज्य सरकार किसानों को हर क्षेत्र में उन्नत एवं खुशहाल बनाने के लिए “ग्राम“ (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) 2026 का आयोजन 23 से 25 मई, 2026 को करने जा रही है। इस मीट के राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के हजारों किसान और पशुपालक हिस्सा लेंगे। यह कृषि निवेश, नवाचार, तकनीक, किसान समृद्धि और राजस्थान की संभावनाओं से जुड़ा अभिनव मंच है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के अनुसार यह आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सशक्त किसान, समृद्ध भारत’ विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। राजस्थान सरकार द्वारा सशक्त कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुॅचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता हेतु ”ग्राम रथ अभियान“ संचालित किया जाना है। यह अभियान 27 अप्रेल, 2026 से 15 दिवस के लिए प्रारम्भ किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार एवं रथों के व्यवस्थित सुसंचालन एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर कार्यक्रम का नोडल अधिकारी जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विधानसभा का नोडल अधिकारी संबंधित उपखंड अधिकारी को बनाया गया है।
जिला कलेक्टर संदेश नायक ने रविवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बोधित करते हुए बताया कि जिले की 10 ग्रामीण विधानसभाओ क्षेत्रों बगरू, आमेर, बस्सी, चाकसू, दूदू, फुलेरा, चौमू, जमवारामगढ़, शाहपुरा, झोटवाड़ा के 22 ब्लॉको व 597 ग्राम पंचायतो मे निरन्तर 15 दिवस तक ग्राम रथ अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांगानेर विधानसभा में भी ग्राम रथ अभियान के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ग्राम रथ द्वारा प्रत्येक विधानसभा की 4 ग्राम पंचायतो 5 से 6 स्थानों पर लगभग 1-1 घण्टे के विडियो, ऑडियों संदेश सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ व ग्राम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिसमे उन्होंने बताया कि जिले की सभी 10 ग्रामीण विधानसभाओं के उपखण्ड अधिकारियों से ग्राम रथो को चलाने के लिए रूट चार्ट प्राप्त हो चुका है। 
*13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी*
’ग्राम’ से जुड़े कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास विभाग सहित 13 विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्राम रथ अभियान के दौरान आमजन को उपलब्ध करवाई जाएगी।
*सुझाव पेटिका*
ग्राम रथों में सुझाव पेटिका का भी प्रावधान किया गया है। स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्या और उत्कृष्ट सुझाव इस पेटिका के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवा सकते है। 
*कला जत्था*
प्रतिदिन विश्राम स्थल पर संध्या चौपाल अभियान का मुख्य आर्कषण रहेगा। रथो के साथ चलने वाले कला जत्था के स्थानीय कलाकारो द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 सहित का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कृषको, पशुपालकों व निवेशको को इसमे सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जाएगा। एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!