ऑपरेशन म्यूल हंटर में बड़ा खुलासा, 10 करोड़ की साइबर ठगी का जाल बेनकाब, दो शातिर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों की डिजिटल ठगी को अंजाम दे रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से आम लोगों को फंसाता, उनके नाम पर अलग-अलग बैंक खाते खुलवाता और बाद में इन खातों को कमीशन पर लेकर साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करता था। पुलिस ने इस मामले में साहिल खान और सचिन बिश्नोई को आरोपी बनाया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका भी संदिग्ध सामने आई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार 1 जनवरी से 24 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में इस गिरोह से जुड़े करीब 10 करोड़ रुपए की डिजिटल ठगी के मामले सामने आए हैं। आरोपी खातों में रकम डलवाकर तुरंत निकाल लेते थे और ट्रेल को छिपाने के लिए कई खातों का इस्तेमाल करते थे। एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और आईपीएस शालिनी बजाज के सुपरविजन में रमेश कुमार व साइबर थाना तथा साइबर रिस्पॉन्स सेल बीकानेर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह का नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता न खुलवाएं, न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या निवेश के झांसे में आने से बचें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!