ईश्वरदा बांध के पानी से निवाई क्षेत्र में सिंचाई करवाने की मांग को लेकर हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी टोंक में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि ईश्वरदा बांध के पानी से निवाई क्षेत्र में सिंचाई होनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष किसान महापंचायत निवाई दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि बैठक में नहरों द्वारा निवाई क्षेत्र को ईश्वरदा बांध का पानी सिंचाई के लिए दिलवाने की मांग को लेकर सर्व सम्मति से जल यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जल यात्रा शुभारंभ 27 मई को पहाड़ी गांव से रवाना होगी, जिसका ग्राम पंचायत पलेई में समापन होगा। बैठक में पांच दिवसीय जल यात्रा के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला से दो प्रतिनिधि, दो प्रतिनिधि तहसील स्तर के व एक ग्राम पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि जल यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सभी ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। घर-घर में किसानों को पीले चावल बाटकर आमंत्रित किया जाएगा। रात्रि चौपाल में दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाट, उपाध्यक्ष सीताराम, राधेश्याम चौधरी, मोहन लाल चौधरी, शंकर लाल मीणा, गोविंद चौधरी, गणेश नारायण मीणा, कमलेश चौधरी, बद्री गुर्जर, नवल सिंह राजावत, राजाराम चौधरी व सांवरमल चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!