निवाई (लालचंद माली): पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित ऑपरेशन गरिमा अभियान के तहत डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सानिध्य में राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय झिलाय में बालिकाओं को गरिमा हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन, सिटीजन राजकॉप एप, साइबर हेल्पलाइन व वृत्त सीयूजी नंबर सहित कई योजनाओं बारे में जागरूक किया। डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि छात्राओं को उनके अधिकार व कानून की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं को कालिका यूनिट के साथ महिला एवं बालिका सुरक्षा संबंधी विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। छात्राओं से यातायात नियमों व नवीन कानूनों के संबंध में भी चर्चा की गई। राजकॉप सिटीजन एप पर विभिन्न विषयों पर मौजूद अवेयरनेस वीडियोज का प्रदर्शन करके छात्राओं को जागरूक किया गया।
3/related/default