निवाई (लालचंद माली): निवाई थाना क्षेत्र के गांव भांवता की खेड़ा की ढाणी में 18 अप्रेल को हत्या के दर्ज प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रेमचन्द बैरवा निवासी खेड़ा की ढाणी भांवता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 17 अप्रेल को आरोपी कजोड बैरवा के रिश्तेेदार उनसे मिलने के लिए आया था। उसने रात में उसके भाई नेमीचन्द की पत्नी के साथ गाली गलौच कर दी थी, जिसकी शिकायत करने पर विवाद हो गया था और कजोड़ ने प्रभु बैरवा पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया था। प्रभु बैरवा को घायल अवस्था में निवाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया था। जयपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। उक्त मामले में आरोपी कजोड़ बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है।
3/related/default