भाजपा जिला मंत्री नीलिमा सिंह ने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के टोंक पहुंचने का किया आह्वान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी द्वारा 27 अप्रैल को टोंक में आयोजित जिला कार्यालय उद्घाटन एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा की अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिला मंत्री एवं शहर प्रभारी नीलिमा सिंह आमेरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन संगठन की शक्ति दिखाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि निवाई शहर से प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ता टोंक पहुँचें। शहर मंत्री जीतू विजय ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई है एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा, महामंत्री वंशप्रदीप पारीक, उपाध्यक्ष किशन चैधरी, शंकर पडियार, मंत्री जीतेन्द्र विजय, रामकेश मीणा, शंकर लाल सैनी, रामविलास बलाई, पार्षद बाबूलाल सैनी, नरेश कसाना, सुरेश राजवंशी, जगदीश बैरवा, अविनाश पारीक, राकेश खारोल, बूथ अध्यक्ष कालू सिन्धी व घनश्याम सैनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!