पिलानी (श्रीराम इंदौरिया): ब्राह्मण समाज के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित मांग पर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राज्य सरकार ने समाज के संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा किए गये अथक प्रयासों से विप्र कल्याण संस्थान को छात्रावास निर्माण हेतु 1500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित किए जाने के निर्णय का समाज में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। इसको लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला ने एक बयान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। झेरलीवाला ने आगे कहा कि विप्र कल्याण संस्थान व ब्राह्मण समाज के संगठनों द्वारा लंबे समय से छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब सरकार द्वारा इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिए जाने से समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को मूर्त रूप देने में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही इस निर्णय को समाज के युवाओ के शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही छात्रावास निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी। झेरलीवाला ने विप्र कल्याण संस्थान व समाज के सभी संगठनों को साधुवाद देते हुए कहा कि यह समाज की एकजुटता का परिणाम है कि एक महत्वाकांक्षी योजना को धरातल तक लाने में योगदान किया।