निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देशन में एडीशनल एसपी रतन लाल भार्गव व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस द्वारा अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। उन्होंने बताया कि चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट का मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षार्थ पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया है।
3/related/default