निवाई (लालचंद माली): ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में निवाई ब्लाक चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीसीएमओ डॉ.दीपेंद्र पांचाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.हिमांशु मित्तल, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर जयदीप सिंह नरुका, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विष्णु कान्त खंगार तथा बीएनओ महावीर शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विष्णु कान्त खंगार ने बताया कि बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.हिमांशु मित्तल ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 33 हाई रिस्क विलेज की जनसंख्या की स्क्रीनिंग को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक टीबी मरीज की डिफरेन्टियटेड टीबी केयर, टीपीटी, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, कोमोरबिडिटी, लोकेशन अपडेट तथा मरीजों के बैंक अकाउंट नंबर को निक्षय पोर्टल पर सही रूप से अपडेट किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी टीबी मरीजों की फेस आभा आईडी बनाना तथा निक्षय आईडी में जाति का अपडेट करना भी आवश्यक है क्योंकि इन जानकारियों के पूर्ण होने पर ही मरीज को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि प्राप्त हो सकेगी। बैठक में बीसीएमओ डॉ.दीपेंद्र पांचाल एवं बीपीओ जयदीप सिंह नरुका ने एनसीडी टीकाकरण तथा मौसमी बीमारियों, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में होने वाले उच्च तापघात एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की रोकथाम, पहचान एवं उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विष्णु कान्त खंगार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य टीबी उन्मूलन अभियान को गति देना तथा आमजन को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
मरीजों के बैंक अकाउंट नंबर को निक्षय पोर्टल पर सही रूप से करें अपडेट: डॉक्टर हिमांशु
By -
April 20, 2026
0
Tags: