झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक न्याय में अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू में रहे। निजी समारोह में शिरकत करने आए अधिकारिता मंत्री ने सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कृत संकल्पित है और इसके लिए मातृशक्ति का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के स्वार्थी राजनीति और गैर जिम्मेदार व्यवहार के कारण संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि जब जब देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है, विपक्ष ने विरोध किया है। जिनमें राम मंदिर, धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, आयुष्मान भारत योजना, एसआईआर अभियान और महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिल शामिल है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की 33% भागीदारी के लिये महत्वपूर्ण बिल है, जिससे महिलाओं को शक्ति संवर्धन का मौका मिलेगा। विकसित राष्ट्र के लिए महिलाओं की नीति, निर्णय तथा योजनाओं को शामिल किया जाएगा।
केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार आए झुंझुनू
By -
April 20, 2026
0
Tags: