शिक्षकों ने अवकाश कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन: सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में विद्यालयों के ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान के अधिकृत दो अवकाशों में की गई कटौती को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के बैनर तले चल रहे आंदोलन के तीसरे चरण में सोमवार दोपहर जिला स्तर पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था, जबकि द्वितीय चरण में उपखंड मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी के जरिए ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा मंत्री द्वारा अवकाश कटौती वापस नहीं ली गई तो आगामी चरण में राज्य स्तर पर शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री निरंजन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबेन्द्र बिजारणीया, महेंद्र पूनिया, महेश सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक कुल्हरी, जिला मंत्री सुदेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!