श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा 350 लोगो को किया निःशुल्क चश्मा वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान व संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी के सानिध्य में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों की सहायता करना है, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत आवश्यकता है। शिविर के दौरान करीब 350 महिला व पुरुषों की आंखों की जांच के उपरांत उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित महिला व पुरुषों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर नितेश बरवाडा, जितेन्द्र विजय, जीतू धारवाल, अनिल केशवानी व श्योजीराम फोजी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!