अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के तत्वावधान में राजस्थान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर पूना में जादूगर सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के जयपुर संभाग ग्रामीण के अध्यक्ष जादूगर कमल ने बताया कि एसोसिएशन के उदयपुर संभाग अध्यक्ष जादूगर देव पटेल के नेतृत्व में पूना में जादूगर सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूना में आयोजित सम्मेलन में करीब 200 से अधिक देशी-विदेशों जादूगरों ने राजस्थान में आगामी जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान देव पटेल टीम ने मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जादू कला के उत्थान व जादूगरों की कल्याणकारी योजनाओं व उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मेलन में जादूगर देव पटेल की विशेष मुलाकात प्रसिद्ध महिला जादूगर सुहानी शाह से हुई। जादूगर सुहानी शाह भी राजस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में उदयपुर के जादूगर प्रकाश व जादूगर जैन सहित कई जादूगर मौजूद थे, जिन्होंने राजस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!