अखिल भारत हिन्दू महासभा का झुन्झुनू जिले में विस्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने झुन्झुनू जिले में संगठन का बड़ा विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष, प्रणीत गुप्ता (विपुल) जिला अध्यक्ष झुंझुनूं राजस्थान अखिल भारत हिंदू महासभा एवं जिला उपाध्यक्ष झुंझुनूं हिंदू युवक सभा ऋतिक चंदेलिया की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। नगर उपाध्यक्ष चिड़ावा अखिल भारत हिंदू महासभा, नगर मंत्री महिला सभा, नगर मंत्री हिंदू युवक सभा ने परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष राजस्थान एवं राजस्थान संगठन महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, अशोक कुमार योगी प्रदेश संगठन महामंत्री, राजस्थान प्रणीत गुप्ता (विपुल) जिला अध्यक्ष झुन्झुनू का आभार जताकर कहा कि वह गांव और ढाणियों में जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं व मातृ शक्ति को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
 अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है की राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवाओं, समाज सेवकों व मातृशक्ति को नेतृत्व में लाया जाएगा। इन नई नियुक्तियों से नगर, तहसील, ढाणी स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक गति व शक्ति मिलेगी। चिड़ावा नगर उपाध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा महेंद्र महला, चिड़ावा नगर मंत्री सोना चेतीवाल, महिला सभा, नगर मंत्री मंजू देवी महिला सभा, नगर मंत्री साहिल चंदेलिया हिंदू युवक सभा को नियुक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!