सीएचसी बगड़ पर देखने को मिली संस्थागत प्रसव की मिसाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बगड़ में मंगलवार को संस्थागत प्रसव सेवा की एक प्रेरणादायक और सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.छोटेलाल गुर्जर के सांयकालीन औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बताया कि वार्ड निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि सुनील कुमारी पत्नी संदीप कुमार, निवासी बुडानिया, जो स्वयं चूरू जिले के सुजानगढ़ ब्लॉक में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अपनी डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल के रूप में सीएचसी बगड़ को चुना, जबकि उनके पास निजी अस्पताल में कैशलेस डिलीवरी का विकल्प भी उपलब्ध था। सीएचसी बगड़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.पूनम कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.जुगलाल बुडानिया की देखरेख में सुनील कुमारी की सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) करवाई गई, जिसमें उन्होंने एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने सुनील कुमारी को बधाई देते हुए उनके इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध बेहतर सेवाओं पर विश्वास को दर्शाता है और आमजन के लिए भी प्रेरणादायक है।

*रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाएं भी मिलीं दुरुस्त*

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल की रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान सभी ड्यूटी कार्मिक उपस्थित मिले तथा इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार संबंधी फीडबैक भी लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए चिकित्सा स्टाफ को निरंतर बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!