पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बुधवार को बिरला स्कूल कनिष्ठ वर्ग (डे विंग जूनियर) में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बालसभा प्रभारी श्रीमती श्यामा पारीक के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशिष्ट बाल सभा का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों में नेतृत्व में गीत, कविता, नृत्य, नाटक आदि की बेहतरीन प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर चित्र फलक निर्माण किया। विद्यालय प्रधानाध्यापक बुपन कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह धरती हमारी माता है और हम सब इसकी संताने हैं। जैसे माता हमारा लालन -पालन करती है, उसी प्रकार से पृथ्वी हमारा पोषण करती है। हमें अपने स्तर पर पृथ्वी का संरक्षण करना चाहिए। उसकी प्रकृति को बचाना चाहिए, पेड़-पौधे वनस्पति की रक्षा करनी चाहिए। कागज को कम से कम बर्बाद करना चाहिए ताकि पेड़ों की रक्षा हो सके। विद्यार्थियों को जल बचाने, बिजली बचाने, प्रदूषण नहीं फैलाने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिरला स्कूल डेविड जूनियर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
By -
April 22, 2026
0
Tags: