महेश बसावतिया के सानिध्य में अमावस्या पर आस्था का विराट आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अमावस्या के पावन अवसर पर शहर की नंदी शाला में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया के सानिध्य में ब्राह्मण समाज के प्रमुख जनों ने पितर देवों के निमित्त विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग अर्पित किया तथा अपने कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में ब्राह्मण नेता शिवचरण पुरोहित, हरिओम महाराज, प्रदीप पोटोदिया, गोपीराम पुरोहित सहित पुरुषोत्तम-मुनिया देवी राणासरिया, प्रमोद-चंदा देवी टीबड़ा, पवन-मंजू पांडला, डॉ.भावना शर्मा, कमलेश मिश्रा, सुनीता एवं सुनील शर्मा ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। पूजन कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से भगवान महादेव का अभिषेक किया गया तथा पितरों के निमित्त भोग अर्पित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। नंदी शाला परिसर में मंत्रोच्चार, भजन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, समाज में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें तथा सभी को निरंतर जीव सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में संलग्न रहने की प्रेरणा दें। आयोजन के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज में समरसता, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करेंगे। नंदी शाला में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा के संदेश को भी प्रभावी रूप से प्रसारित कर गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!