गांधी चौक में 'नांगलियाजी की प्याऊ' का आधुनिक स्वरूप में भव्य उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित ऐतिहासिक गांधी पार्क में श्रीमती चम्पा देवी नांगलिया (धर्मपत्नी श्री बल्लभराम जी नांगलिया) की पावन स्मृति में निर्मित शीतल जल मंदिर का कायाकल्प कर उसे आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है। शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को एसआर नांगलिया चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा जीर्णोद्धार किए गए इस जल मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन से पूर्व संजू पंडित द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई गई।

*शिलालेख पट्टिका का अनावरण और उद्घाटन*

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने फीता खोलकर एवं शिलालेख पट्टिका का अनावरण कर इस हाई-टेक शीतल जल मंदिर को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अग्रवाल समाज के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने किया। उन्होंने नांगलिया परिवार द्वारा किए गए इस पुनरोद्धार कार्य की महत्ता और अतिथियों का परिचय विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र भाम्बू (विधायक, झुंझुनूं) व 
अध्यक्षता डॉ.अरुण गर्ग (जिला कलक्टर) ने की। अति विशिष्ट अतिथियो में मनोज मील (अध्यक्ष, उपभोक्ता आयोग), उमेश जालान (ज्वाइंट कमिश्नर, GST), देवीलाल बोचल्या (आयुक्त, नगर परिषद), विनोद कुमार नांगलिया (दानदाता परिवार, कोलकाता), केशरदेव तुलस्यान (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से दानदाता बिनोद कुमार नांगलिया का विशेष सम्मान किया गया। संस्था के ट्रस्टी केशरदेव तुलस्यान, डॉ.डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान एवं परमेश्वर हलवाई ने अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया, साथ ही, कार्यक्रम के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल टमकोरिया का भी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ शॉल ओढ़ाकर और राधा कृष्ण का प्रतीक चिह्न भेंटकर विशेष सम्मान किया गया।

*60 वर्षों की सेवा और आधुनिकता का संगम*

संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल टमकोरिया ने बताया कि यह प्याऊ पिछले 6 दशकों से राहगीरों की सेवा कर रही है। मूल रूप से इस पार्क का निर्माण श्री बल्लभराम जी नांगलिया ने वर्ष 1967 (संवत 2022) में करवाकर प्रशासन को सौंपा था। अब इसे आधुनिक हाई-टेक वाटर कूलर और स्वच्छता मानकों के साथ नया स्वरूप दिया गया है, ताकि भीषण गर्मी में आमजन को शीतल जल मिल सके।

*प्रशासन का आश्वासन और आभार*
जिला कलक्टर एवं विधायक ने अपने संबोधन में नांगलिया परिवार के सामाजिक सरोकारों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन गांधी चौक के सौंदर्यकरण और अन्य विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करेगा। अंत में, बिनोद कुमार नांगलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि गांधी चौक और शहर के विकास के लिए उनका परिवार सदैव तत्पर रहेगा।

*कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर टमकोरिया परिवार से विमल टमकोरिया, विनोद टमकोरिया, रामगोपाल टमकोरिया; अग्रवाल समाज के ट्रस्टी आशिष तुलस्यान, कैलाश चंद्र सिंघानिया, उपाध्यक्ष संदीप गोयल, उपमंत्री रवि गुप्ता, जीवेम चेयरमैन शिक्षाविद डॉ.दिलीप मोदी, श्रीबंधे का बालाजी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेश गाड़िया, चूणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज के सचिव राजकुमार मोरवाल, जुगल हलवाई, कमल डालमिया, राजेश केजडीवाल, विनय शाह, अशोक तुलस्यान, महेंद्र रिगंसिया, निर्मल मोदी, कजोड मित्तल, मुरलीधर केडिया, नगर परिषद के एसआई अली हसन एवं पूर्व एसआई बाबूलाल चंदेल सहित गणमान्य जन, व्यापारी बन्धु, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में आदर्श बाल निकेतन स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर बैडं प्रदर्शन किया गया, जिन्हें आयोजक परिवार की ओर से सभी बच्चों को उपहार दिए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!