सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय महामहिम राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। राधाकृष्णन एक भारतीय दार्शनिक और राजनेता थे। उन्होंने 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इसके पूर्व सन् 1952 से 1962 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति भी रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह ढाका, महेंद्र धायल, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमासिया, राजकुमार झटावा, बजरंग सिंह ख्याली, इंद्राज सिंह पूनिया, हरीश गोयल, नरेंद्र सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!