डालमिया की ढाणी में गहराया जल संकट: ग्रामीणों ने नए बोरवेल की उठाई मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा के निकटवर्ती ग्राम डालमिया की ढाणी में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र के दो प्रमुख सार्वजनिक कुएं सूख जाने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को ढाणीवासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नए बोरवेल खुदवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खेतड़ी रोड स्थित लीलाधर की चक्की के पास और तोला सेही रोड पर कैलाश मास्टरजी के घर के पास स्थित दोनों कुएं पिछले चार-पांच महीनों से सूखे पड़े हैं, जिससे सर्दियों में भी पानी की भारी किल्लत रही और अब गर्मी में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो गर्मी में हालात बेकाबू हो सकते हैं। वहीं वार्ड नंबर 12 में भी पेयजल समस्या बनी हुई है, जहां सांसद बृजेंद्र ओला के कोटे से बने ट्यूबवेल में अभी तक मोटर व कनेक्शन नहीं हुआ है। सहायक अभियंता सविता चौधरी ने जल्द ही कनेक्शन कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राम अवतार शर्मा, कपिल सैनी, विजय लक्ष्मी, मनोज शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!