मलसीसर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मलसीसर क्षेत्र में स्थित दो डंपिंग यार्ड को स्थाई स्थान पर शिफ्ट करने तथा उनके चारों ओर फेंसिंग/चारदीवारी करने की मांग को लेकर गौ रक्षा मित्र मंत्रालय टीम एवं ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि खुले में पड़े कचरे को खाकर गौवंश व अन्य पशु बीमार हो रहे हैं, जिससे उनकी मौत का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द डंपिंग यार्ड को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित किया जाए और उसके चारों ओर फेंसिंग या चारदीवारी करवाई जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गौ रक्षा टीम व ग्रामीण मिलकर उग्र आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मलसीसर में डंपिंग यार्ड को लेकर गौ रक्षा टीम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
By -
April 13, 2026
0
Tags: