पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डॉ.भीमराव अम्बेडकर समता संस्थान के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर सर्व समाज द्वारा समानता की दौड़ संविधान की ओर का आयोजन किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ.हरिसिंह सांखला ने बताया कि पंचवटी स्थित अंबेडकर की मूर्ति से दौड का शुभारंभ किया गया। इसमें दुर्गा पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, रमा एकेडमी, मंडेलिया कालेज, जमुना मिश्रा स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल खेड़ला के छात्र व छात्राओं और संस्था के पदाधिकारी व पिलानी के सर्व के प्रबुद्धजनो ने भाग लिया। इस अवसर पर डीएसपी विकास ढिंढवाल, प्रिंसिपल अशोक, डॉ.एनसी जैन, महेन्द्र बाडेटिया, महेन्द्र पार्षद, ललित ढेढवाल, रणवीर गोठवाल, धर्मपाल बौद्ध आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। डॉ.सांखला ने आगे बताया कि अंबेडकर साहब सर्व समाज के हितैषी होने के साथ ही शिक्षा को लेकर काफी संवेदनशील थे। उनके इसी संदेश की अनुपालना करते हुए लक्ष्मी कालोनी, नट बस्ती के पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण स्थानीय विधायक पितराम सिंह काला के द्वारा वितरण की गई। संस्था अध्यक्ष डॉ.सांखला ने पढने वाले बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाए जैसे बिजली, पानी आदि मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस आयोजन मे ओमप्रकाश सूनीया, ईश्वर लाल, बिड़दी चंद, बाबू लाल पंवार, रामवतार बाडेटिया, बाबूलाल नायक, नफे सिंह नट आदि उपस्थित थे।
डॉ.भीमराव अम्बेडकर समता संस्थान के तत्वावधान में समानता की दौड संविधान की ओर का आयोजन
By -
April 13, 2026
0
Tags: