वीर भूमि राजस्थान को कोटि-कोटि नमन”: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से गूंजा झुंझुनूं कार्यालय, कार्यकर्ता लाइव जुड़े

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि की अगुवाई में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनूं में एक उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लाइव जुड़े और उनके संबोधन को सुना। इस दौरान कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति व संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन टोंक में प्रदेश के सात जिलों के भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां से उनका संबोधन पूरे राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। अपने उद्बोधन में उन्होंने राजस्थान की वीर भूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह पावन धरा वीरता, बलिदान और स्वाभिमान की प्रतीक रही है। यहां के वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और मातृभूमि की रक्षा में अपने शीश तक न्योछावर कर दिए। उन्होंने प्रदेश की माताओं-बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों की गाथाओं को याद करते हुए कहा कि “यह भूमि देशभक्ति और पराक्रम की जीवंत मिसाल है, जिसे मेरा कोटि-कोटि वंदन और अभिनंदन है।” कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनूं में जिला महामंत्री वीरपाल सिंह, दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, जिला मीड़िया प्रभारी ललित कुमार जोशी, महावीर ढाका, आईटी संयोजक सौरभ सोनी, जिला प्रवक्ता राजकुमार मुंड, जय प्रकाश सुरा, बजरंग पुनिया सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों का स्वागत किया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!