जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य चक्रपाणि नंद गिरी महाराज के संकल्प गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए के संकल्प में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया व प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया व प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी व कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला के निर्देशन में महिला सभा के द्वारा उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रपति महोदया से ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने की मांग रखी गई।जिससे सनातन संस्कृति, परम्परा एवं गौ संरक्षण को मजबूती मिल सके। सनातन संस्कृति में गौ माता में तैतीस कोटि देवी देवताओं का निवास बताया गया है। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश महामंत्री महिला सभा कविता पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, विमल कुमार शर्मा सहित संगठन के बहुत सारे पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने विश्वास जताया कि सरकार हमारी मांग पर गंभीरता से विचार कर शीध्र ही सकारात्मक निर्णय करेगी।
गौ सम्मान अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
By -
April 27, 2026
0
Tags: