निवाई (लालचंद माली): पारीक समाज के आराध्य देव भगवान श्री गोपाल जी महाराज का जन्मोत्सव 2 मई को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना हुआ है। पारीक समाज के अध्यक्ष भागीरथ पारीक ने बताया कि जन्मोत्सव का लेकर श्री गोपाल जी महाराज के मंदिर में एक शाम आराध्य देव के नाम समर्पित रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मई को शाम 7:30 बजे से होगी, जिसमें सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे। इसके पश्चात विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय व अन्य गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियाँ देंगे।
3/related/default