भामाशाह तन, मन और धन से अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें: बिरदीचंद बंबाला

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण बालिका छात्रावास में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा बंबाला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा ने समाज के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन से फिजूलखर्ची को रोकने के साथ आपसी भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने भामाशाहों से अपील करते हुए कहा कि व इस पुनीत कार्य में तन, मन और धन से अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया जा सके। राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन करने पर चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने बताया कि बैठक में नारायणी माता धर्मशाला का लोकार्पण करने, जयपुर में बालिका छात्रावास की भूमि के लिए कमेटी बनाकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिलकर जल्दी से जल्दी भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त समाज की प्रतिमाओं को महासभा द्वारा 11 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 11 जोड़ों के पंजीयन होने के बाद ही आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की घोषणा की जावेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे तथा पीपल पूर्णिमा पर छात्रावास परिसर में स्थित दो पिपलियों का विवाह किया जाएगा। इसमें एक पीपल के लिए विवाह राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद द्वारा 1 लाख 25 हजार 101 रुपए व ओमप्रकाश भंभोरिया द्वारा भी 1 लाख 25 हजार 101 रुपए की राशि का सहयोग किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.शंभू कुई वाला, राष्ट्रीय संयोजक सुभाष गोगोरिया, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कांजला, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रमेश मावा वाला, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील टीलावाला, जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया, तहसील अध्यक्ष गोपीराम शर्मा व छात्रावास अध्यक्ष सियाराम भोंगा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!