एचडीएफसी बैंक की कैश वैन में अचानक लगी आग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर स्थित पुलिया पर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एचडीएफसी बैंक की कैश वैन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया, जिससे वैन में रखी 2 करोड़ रूपए की नकदी जलने से बच गई। आग पर काबू पाने से एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल टल गया। सूचना पर थानाधिकारी घासीराम मीणा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एचडीएफसी बैंक की कैश वैन जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही थी, जिसमें नकदी रखी हुई थी। चलती वैन में अचानक धुआं उठा और जब तक चालक कुछ समझ पाता आग की लपटें तेज हो गई। गनीमत यह रही कि वैन में सवार बैंककर्मी और सुरक्षाकर्मी समय रहते बाहर निकल आए। वैन में सवार बैंक स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों ने वैन में रखे हुए नकदी से भरे हुए बक्शों को बाहर निकाल लिया। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि वैन में करीब 2 करोड़ रूपए की नकदी रखी हुई थी, जिसको निवाई एचडीएफसी बैंक ब्रांच में भिजवा दिया। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। हाईवे पर धधकती गाड़ी को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सडक़ पर लगे जाम को हटवाया। सूचना पर फायरमैन देव गुर्जर दौसा ओर देव गुर्जर सेदरिया व लक्ष्मी नारायण गुर्जर दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!