श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया की बैठक 3 को, आय-व्यय व विकास कार्यों पर होगी चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): देवधाम जोधपुरिया के श्री देवनारायण मंदिर में रविवार को श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित होगी। बैठक के दौरान मंदिर के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा और मंदिर के आगामी विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण व दान पेटी खोलने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार गुर्जर दौसा, महामंत्री रतनदीप गुर्जर व कोषाध्यक्ष जगदीश नारायण गुर्जर सांगानेर ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी समाज बंधु अप्रैल माह के आय-व्यय व खर्चों के हिसाब, जिसमें बिल वाउचर व रसीदें शामिल हैं, के अवलोकन के लिए सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि बैठक की प्रतिलिपि सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अजमेर को भी प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!