मंदिर के सामने गटर निर्माण पर लगी रोक, ग्रामीणों के ज्ञापन का असर

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा (मदन माहेश्वरी): निकटवर्ती रानीवाड़ा खुर्द के आम चौहटे पर स्थित माताजी एवं ठाकुरजी के मंदिर के पास चल रहे गटर निर्माण कार्य को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य पर रोक लगा दी। यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, शौचालय हेतु गटर खुदाई का कार्य किशोर कुमार पुत्र भलराज जैन द्वारा कराया जा रहा था, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि यह स्थान लंबे समय से धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां नवरात्रि सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में मंदिर के सामने गटर निर्माण से पवित्रता प्रभावित होने के साथ कार्यक्रमों में भी बाधा उत्पन्न हो सकती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने की मांग की थी। ज्ञापन में बिना अनुमति कार्य किए जाने और जनभावनाओं को ठेस पहुंचने का मुद्दा भी उठाया गया।
प्रशासन ने शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह के संवेदनशील स्थानों पर किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व स्थानीय लोगों की राय और धार्मिक महत्व को प्राथमिकता देने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!