मालवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को कानून की जानकारी दी

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा (मदन माहेश्वरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकार मित्र चन्दुलाल भील ने लागू कानूनों के तहत बाल भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, उससे जुड़े अपराधों तथा इसके शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकार, पुनर्वास, शिक्षा, कल्याण सेवाओं की उपलब्धता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम, निशुल्क विधिक सहायता तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हिना सांखला, अध्यापक प्रकाश कुमार, लाखसिंह, नरेन्द्र दान, धीरज सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!