धूलिया गांव में गाय पर कुल्हाड़ी से क्रूर हमला, 25 दिन बाद भी आरोपी फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा (मदन माहेश्वरी): रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धूलिया गांव में 2 अप्रैल 2026 को एक गाय पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के 25 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय के पेट पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसका पेट गंभीर रूप से फट गया और वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और घायल गाय को प्राथमिक उपचार के बाद श्री कृष्णा गौशाला भेजा गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 25 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रही है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हैं। इस संबंध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं संत समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी रानीवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों व उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!