बीकानेर: देशभर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गो सेवा मंत्रालय का गठन हो तथा गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज की अगुवाई गौ भक्तों ने रैली निकाल कर ज्ञापन सौपा। महाराज ने कहा कि आजादी के समय भारत में लगभग 80 करोड़ गायें थीं, लेकिन वर्तमान में उनकी संख्या तेजी से घटकर बहुत कम रह गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि गौ-वंश की रक्षा नहीं की गई तो यह समाज और संस्कृति दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। गौसेवक मनोज सेवग ने बताया कि बीकानेर एवं आसपास क्षेत्र के लोग सुबह 10 बजे रतन बिहारी पार्क में एकत्रित हुए तथा संकीर्तन करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में शिव गहलोत, मिलन गहलोत, एडवोकेट विनोद शर्मा, सूरज प्रकाश राव, मोखराम धारणिया एवं अलका, धर्मेन्द्र सारस्वत, ओंकार नाथ , श्रवण सिंह खारा, विजय सिंह भोजास, महेन्द्र किराड़ू, राजकुमार, मनोज माली, राजकुमारी पारीक, राघव सिंह आदि गौ सेवक शामिल रहे।
3/related/default