लडाई-झगडे में वृद्ध की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): निवाई थाना क्षेत्र के गांव भांवता में की खेड़ा की ढाणी में शुक्रवार की रात में बैरवा समाज के एक ही परिवार के दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। इसी प्रकार दूसरे पक्ष की एक वृद्धा व एक युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्रभु बैरवा पुत्र ग्यारसी बैरवा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना पर डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा अस्पताल पहुंचे। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि शुक्रवार की रात भांवता गांव की खेड़ा की ढाणी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हमले में प्रभु बैरवा (70) की मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से कजोड़ बैरवा और मूर्तिया देवी (65) भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की सुबह मृतक के परिजन व ग्रामीण अस्पताल में इक्कठे हो गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पोस्टमार्टम करवाने की मांग को लेकर बस स्टेण्ड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। विरोध के चलते बस स्टैंड और अस्पताल मार्ग पर जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। सूचना पर डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा व थानाधिकारी घासीराम मय जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। समझाईश पर लोगों करीब आधे घंटे बाद जाम हटाया और पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। शव का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने काफी समझाईश करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
*यह था विवाद*
20 अप्रेल को कजोड के भतीजे अभिषेक शादी है। शादी में आए हुए मेहमान ने मृतक की पुत्र वधु के साथ गाली गलौच कर दी, जिससे विवाद हो गया। पहले मामूली कहा सुनी हुई। बाद में विवाद बढ़ गया जो मारपीट में बदल गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!