कृषि मंडी में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले 3 फरार फर्म मालिक जयपुर से गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): निवाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पिछले 10 महीनों से फरार चल रहे थे। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि आरोपियों ने निवाई कृषि मंडी के व्यापारियों के साथ करीब 9 करोड़ 81 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी की थी। आरोपी धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार थे। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी घासीराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबिरों की सूचना पर आरोपी आरोपी घनश्याम शर्मा पुत्र नारायण शर्मा, आशीष शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा व सुशीला देवी पत्नी घनश्याम शर्मा निवासी दीनदयाल कॉलोनी, गली नंबर 3 व 4 को जयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया। टीम में थानाधिकारी घासीराम मीणा के साथ हेड कांस्टेबल शंकर लाल, कांस्टेबल राजेश व गजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि धोखाधड़ी के अन्य पहलुओं का खुलासा भी किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!