दतवास/निवाई (लालचंद माली): अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत दतवास थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक टोंक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव एवं वृताधिकारी निवाई रविप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में दतवास थाना पुलिस टीम का गठन किया गया। दतवास थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना के अनुसार तंवरों की ढाणी के पास तन दहलोद क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर एक कैन्टर कैम्पर नंबर RJ14 GT 8374 को रुकवाया, जिसमें अवैध रूप से बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना दतवास में अभियोग संख्या 65/2026 के तहत धारा 223A, 305 (E) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
By -
April 18, 2026
0
Tags: