निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है एवं दो आरोपितों से अवैध देशी शराब के 113 पव्वे जब्त किए है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में गठित दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए गावं डांगरथन से हनुमान बलाई निवासी ग्राम रम्भा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 56 पव्वे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार दूसरी टीम ने खणदेवत रोड पर कार्यवाही की। जिसके दौैरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अवैध शराब के पव्वों को मौके पर ही छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध देशी शराब के 57 पव्वे जब्त किए और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। टीम में सहायक उपनिरीक्षक रमेश चन्द, सहायक उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह, कांस्टेबल सुनील सिंह, जितेन्द्र सिंह, विजय व जितेन्द्र शामिल रहे।
3/related/default