राज्य स्तरीय सीनियर जूडो में प्रीति नायक ने जीता पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उरीका के शारीरिक शिक्षक व कोच राहुल नायक ने बताया कि 30 व 31 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रीति नायक पुत्री विनोद कुमार ने 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़ ने खुशी जताते हुए बताया की प्रीति अनुशासित खिलाड़ी के साथ पढ़ाई में भी अच्छी हैं और इस सत्र में कक्षा 12 में 72.40% अंक प्राप्त किये हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजयपाल, सूरजभान, पुलकित व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा और प्रीति को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!