कक्षा 12वीं में भौतिक विज्ञान में 100% अंक लाने पर छात्रा को अध्यापक ने भेंट की स्कूटी

AYUSH ANTIMA
By -
0




झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 12वीं की एक मेधावी छात्रा ने भौतिक विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। छात्रा दिशा पुत्री महिपाल (लेक्चरर) की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से प्रसन्न होकर अध्यापक अनुराग जोया ने उसे स्कूटी भेंटकर सम्मानित किया। छात्रा ने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन किया, जिसका परिणाम उसे बोर्ड परीक्षा में 97% अंक के रूप में मिला। इस उपलब्धि पर विद्यालय में एक छोटा सा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अध्यापक ने छात्रा को स्कूटी भेंटकर उसकी हौसला-अफजाई की। विद्याश्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.राजकुमार कादयान ने भी छात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि और बढ़ती है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों अमित मान, अनुज, विक्रम, राजेंद्र, दिव्या मान को दिया तथा कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार मेहनत करती रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!