नगर पालिका जमादार विनोद कुमार चांवरिया का ऐतिहासिक सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस में नगर पालिका चिड़ावा के जमादार विनोद कुमार चांवरिया के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सर्वसमाज की ओर से एक भव्य और ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मधु शर्मा ने की। समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, आरएसएस के जिला संघचालक शिक्षाविद अनिल गुप्ता, सूरजगढ़ के पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.हरिसिंह सांखला, समाजसेवी शीशराम हलवाई, विश्व हिंदू परिषद, चिड़ावा के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, अग्रवाल जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश गाडिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट खादीम हुसैन, पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्दरा, कर सलाहकार गंगाधर सांखला, सैनी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.कुसुम लता शर्मा मंचासीन रहे। अतिथियों ने सेवानिवृत्त जमादार विनोद कुमार को माला, साफा, शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका भावभीना सम्मान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में जमादार विनोद कुमार के निष्ठापूर्ण सेवाकाल और सराहनीय कार्यकलापों की विस्तार से जानकारी दी। अभिनंदन पत्र का वाचन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की राजस्थान ब्रांड एम्बेसडर पूजा शर्मा ने किया। इस अवसर पर पीएचडी के पूर्व अधिशाषी अभियंता रामकुमार झाझडिया, पार्षद जगदीश प्राण, रजनीकांत मान, राकेश नायक, मुकेश पूनिया, नरेंद्र अरड़ावतिया, अमिलाल कटकी, राजन सहल, कुलदीप भगासरा, प्रवीण कालीरावणा, कन्हैया लाल शर्मा, अभिषेक शर्मा बाबू, असलम ठेकेदार, कैलाश संदीप जोशी, रामजी लाल सैनी, रवि पचेरीवाला, ओमप्रकाश कैलाश अरडावतिया, अमर सिंह तंवर, जगदेव शर्मा, राजेश नातवाल, देवेन्द्र सैनी, विनोद शर्मा, एडवोकेट प्रभुदयाल वर्मा, विक्रम शर्मा, बाबूलाल सैनी, एडवोकेट विनोद डांगी, सतीश शर्मा ओजटू, वैध रामनिवास पारीक, राधेश्याम सुखाडिया, ओमप्रकाश स्वामी, महेश शर्मा आजाद, डॉ.एलके शर्मा, सुशील तामडायत, मास्टर निरंजन लाल शर्मा, अजीत चणानिया, राकेश सबलानिया, सुशील शर्मा, अनिरुद्ध तामडायत, चरण सिंह, कुलदीप भगासरा, सत्येन्द्र कौशीक, सुनील शर्मा, उत्तम टेलर, शिव कुमार शर्मा, रमेश बाछुका, अमित भगेरिया, महेश जांगिड़, रमेश अग्रवाल, बाबूलाल बसवाला, गुलाब मातुराम मेघवाल‌, सुभाष झाझडिया, महावीर कोठारी, रमेश बाछुका, राजेन्द्र पारीक, शक्ति भारद्वाज, सुरेन्द्र नायक, अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष अरडावतिया एवं डॉ.चंचल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि में आयोजित स्नेह मिलन और प्रीतिभोज के साथ हुआ। सर्वसमाज के लोगों ने विनोद कुमार के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!