स्कूल प्रांगण में किया मेधावी छात्र छात्राओ का अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ जीडीएएल रुंगटा उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर बगड़ में कक्षा 10th एवं 12th में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप बामिल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश चाहर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र सैनी, जगदीश प्रसाद बिजारणिया, राजेंद्र चाहर थे। माल्यार्पण लीलाधर विश्नोलिया, शीशराम महला, जगदीश जांगिड़, राजेश सैनी, संदीप शर्मा, दिनेश सेंन, दिलीप सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डॉ.रमाकांत शर्मा ने बच्चों को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। विज्ञान वर्ग में कुल 146 छात्र-छात्राएं प्रविष्ट हुए, जिनमें से 122 प्रथम श्रेणी, 24 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। मयंक बामिल पुत्र प्रदीप बाबिल 94%, मनुल चाहर पुत्र राजेंद्र चाहर 92.60%, साहिल बर्बड पुत्र जय सिंह 92.60%, पंकज आलडिया 92.20%, राहुल पुत्र निहाल सिंह 92 .20%, हर्षिता सैनी पुत्री बाबूलाल 91.20%, हर्ष चाहर पुत्र शीशराम 91% अंक प्राप्त किये। वाणिज्य वर्ग में छात्रा पूजा पुत्री जगदीश प्रसाद ने 91.40% अंकों के साथ कॉमर्स टॉप किया। विद्यालय में सभी संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!