गौ सम्मान अभियान के तहत जिला कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य चक्रपाणि नंद गिरी महाराज के संकल्प गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए के संकल्प में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला के निर्देशन में अखिल भारत हिंदू महासभा झुंझुनूं राज. इकाई के द्वारा जिला कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रपति महोदया से ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने की मांग रखी गई।जिससे सनातन संस्कृति, परम्परा एवं गौ संरक्षण को मजबूती मिल सके। सनातन संस्कृति में गौ माता में तैतीस कोटि देवी देवताओं का निवास बताया गया है। ज्ञापन देने वालो में अखिल भारत हिंदू महासभा झुंझुनूं राज.जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल), जिला संगठन मंत्री प्रभाती लाल योगी, हिंदू युवक सभा के जिला अध्यक्ष नरेश धाबाई, जिला महामंत्री हिंदू युवक सभा विकास गुर्जर, चिड़ावा तहसील अध्यक्ष हिंदू गौ रक्षा सभा संजय वर्मा, चिड़ावा तहसील कार्यकारी अध्यक्ष हिंदू गौ रक्षा सभा अर्जुन, चिड़ावा तहसील महामंत्री हिंदू गौ रक्षा सभा अंकित वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र चौधरी, चिड़ावा नगर उपाध्यक्ष सुनील टेलर, उम्मेद सिंह गर्वा, प्रवीण वर्मा, चिड़ावा नगर महामंत्री सुभाष पंवार, चिड़ावा नगर मंत्री हरीश केडिया, अविनाश सेन, संजय शर्मा, यमन वर्मा, गौरव शर्मा, रामचंद्र शर्मा, अमित सूरजगढ़िया, शशिकांत तिवारी, महेश आज़ाद, अखिल भारत हिंदू महासभा महिला सभा से जिला अध्यक्ष झुंझुनूं श्रीमती सलोनी गोयल, महिला सभा चिड़ावा नगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन कटेवा, उपाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती सुमित्रा टेलर, ख्याति केडिया, रिंकू शर्मा, चिड़ावा नगर मंत्री महिला सभा श्रीमती सोना बडगुर्जर, श्रीमती विजयलक्ष्मी एवं चिड़ावा नगर के कई गौ भक्त शामिल हुए। संगठन ने विश्वास जताया कि सरकार हमारी मांग पर गंभीरता से विचार कर शीध्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!