झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय तिलोकचंद जी जालान व श्रीमती भागीरथी देवी जालान की पुण्य स्मृति में श्याम सुंदर जालान के आर्थिक सौजन्य से चावो दादी मंदिर परिसर में विशाल नेत्र चिकित्सा एवं मधुमेह व उच्च रक्तचाप शिविर आयोजित किया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में टीबड़ा आई हॉस्पिटल टीम द्वारा 232 रोगियों की आंखों की जांच कर डॉक्टर्स के परामर्श अनुसार दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई व 155 रोगियों को चश्मे वितरण किए गए। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 27 रोगियों का चयन किया, जिनके ऑपरेशन सोमवार को अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स टीम द्वारा करवाये जायेंगे। मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के 153 रोगियों की जांच कर परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 385 रोगी लाभान्वित हुए।
3/related/default