फर्जी पत्रकारों से सावधान रहे: राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/बारां (योगेन्द्र कंडेरा): हिन्दू जागरण मंच की बैठक कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने भाग लिया। बैठक में मंच की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महेश खुराना ने कहा कि फर्जी पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेलिंग और वसूली की घटनाएं शहर में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक, व्यापारी और सरकारी कर्मचारी बेहद परेशान हैं। यह तथाकथित पत्रकार गले में फर्जी आईडी कार्ड डालकर, सोशल मीडिया या यूट्यूब चैनलों का सहारा लेकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और खबर चलाने का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते हैं। प्रशासन को ऐसे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाही करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह ऐसे फर्जी पत्रकारों से सावधान रहे और जब भी वह रुपयों के लिए ब्लैकमेल करें तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!