सामाजिक समरसता एवं विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के फाउंडर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ओपी टांक अपनी टीम के साथ सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा से मिले तथा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। इससे पूर्व टीम ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा निहाल चन्द मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, विधायक गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री रेखा राठौड़, राजेश ताम्बी, नवरत्न नाराणिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश किराड़, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हेमराज खींची, मंडल अध्यक्ष गजानंद खींची, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द खोड़ा, अशोक शर्मा, अरुण गोवलिया, भवानी शंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवतावादी विचारों को अपनाते हुए एक उन्नत एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!