जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 1 एवं 2 मई को शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठकों में जाकर HPV टीकाकरण अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए तथा आगामी सप्ताह में सभी लक्षित बालिकाओं का HPV टीकाकरण एक सप्ताह में करना सुनिश्चित किया जाए। नवलगढ़ शहरी क्षेत्र में HPV टीकाकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में लाडो योजना की लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही मा योजना के पैकेज रिजेक्शन को रोकने एवं पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने जिले में अधिक से अधिक आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए। हीट वेव को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने, पर्याप्त दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आमजन को राहत देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में टीबी कंट्रोल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने टीबी रोगियों की प्रभावी स्क्रीनिंग, समय पर पहचान एवं समुचित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना तथा टीबी नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मौसमी बीमारियो की रोकथाम के लिए प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने सभी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांभू, आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह, जिला औषधि भंडार के डीपीसी डॉ.जितेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ.भंवर लाल सर्वा सहित सभी बीसीएमओ एवं सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!