मंडावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मंडावा दौरे के दौरान समाजसेवी अमित मीणा और युवा नेता राहुल मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने मंडावा में बस डिपो स्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंकित कुमार, प्रवीण पूनिया, संजय शर्मा, सुमित कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार और शक्ति कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। समाजसेवी अमित मीणा ने बताया कि सीकर और जयपुर जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को झुंझुनूं व फतेहपुर जाना पड़ता है, जिससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आश्वासन दिया कि मंडावा में जल्द ही बस डिपो स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
मंडावा में बस डिपो की मांग को लेकर राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सौंपा ज्ञापन
By -
April 30, 2026
0
Tags: