झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग के निर्देशानुसार अब आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए समय घटाकर प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में बच्चों के लिए निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक था, जिसे अब गर्मी के प्रभाव को देखते हुए एक घंटे कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पूर्व निर्धारित समय तक केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करती रहेंगी।
आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, अब 11 बजे होगी बच्चों की छुट्टी
By -
April 30, 2026
0
Tags: