नगर पालिका ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए शुरू की विशेष व्यवस्था

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। चिड़ावा एसडीएम और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की सीधी देखरेख में शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को नए सिरे से शुरू किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बाधित चल रही सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका द्वारा पांच ट्रैक्टर, दो टिप्पर और एक पिकअप मशीन को सफाई कार्य में लगाया गया है। पिछले दो दिनों से वार्ड संख्या 1 से लेकर 40 तक सघन कचरा संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। पालिका प्रतिनिधि संदीप लांबा ने बताया कि पिछले दिनों तकनीकी कारणों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था खराब हो गई थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए वार्ड टू वार्ड गाड़ियां भेजी जा रही हैं ताकि आमजन को परेशानी न हो। नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही शहर की सफाई समस्या का पूर्ण समाधान कर लिया जाएगा और नियमित रूप से गाड़ियां हर घर तक पहुंचेंगी। इस दौरान कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शहर के किसी भी कोने में कचरे के ढेर न लगें और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!