चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वार्ड नंबर 38 निवासी सज्जन धानुता वाला के पौत्र मोहित व रोहित का एसएससी में सलेक्शन हुआ है। सेवानिवृत संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ.कैलाश चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक एवं कवि डॉ.अनिल शर्मा अनमोल के पुत्र मोहित ने लगातार तीसरी बार सफलता हासिल की है। मोहित का सलेक्शन एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर हुआ है। गत वर्ष मोहित का सलेक्शन सीजीएसटी इंस्पेक्टर पद पर हुआ था। वर्तमान में मोहित महालेखा परीक्षक व नियंत्रक विभाग में ऑडिटर पद पर अहमदाबाद में पदस्थापित है। वहीं छोटे भाई अरुण शर्मा के पुत्र रोहित का सलेक्शन सीजीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। दोनों भाईयों की सफलता पर परिजनों सहित सैकड़ो गणमान्य जनों ने खुशी व्यक्त की है।
मोहित का लगातर तीसरी बार व रोहित का पहली बार हुआ एसएससी में सलेक्शन
By -
April 09, 2026
0
Tags: