अखिल भारत हिन्दू महासभा का झुन्झुनू जिले में विस्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने झुन्झुनू जिले में संगठन का बड़ा विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष, प्रणीत गुप्ता (विपुल) जिला अध्यक्ष झुंझुनूं, रमेश गाडिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला झुंझुनूं, नरेश धाबाई जिला अध्यक्ष झुंझुनूं, हिंदू युवक सभा की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। सभी ने आभार जताकर कहा कि वह गांव और ढाणियों में जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं व मातृशक्ति को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
महासभा का मानना है कि राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवाओं, समाजसेवकों व मातृशक्ति को नेतृत्व में लाया जाएगा। इन नई नियुक्तियों से नगर, तहसील, ढाणी स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक गति व शक्ति मिलेगी। चिड़ावा तहसील अध्यक्ष हिंदू गौ रक्षक सभा संजय वर्मा, हरीश केडिया चिड़ावा नगर मंत्री अखिल भारत हिंदू महासभा, चिड़ावा नगर मंत्री अविनाश सेन अखिल भारत हिंदू महासभा, बगड़ नगर अध्यक्ष निलेश गुर्जर, बगड़ नगर उपाध्यक्ष गजेंद्र गुर्जर।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!